राँची: झारखंड में कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में सर्वाधिक 878 हुए संक्रमित

राज्य में 6 कोरोना संक्रमितों की हुई मौत

झारखंड मे हर दिन नए आकड़े को लेकर आ रहा है एक ही दिन में सर्वाधिक 878 नए संक्रमित मिले हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 11366 हो गई है वही 6 लोगों की जान इस महामारी ने ले ली है जिसके बाद राज्य भर में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 110 पर पहुंच गई है साथ ही अब तक 4343 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

राज्य भर से नए मिले संक्रमितों में गिरिडीह से 154, देवघर से 131, पूर्वी सिंहभूम से 122, रांची से 83, चतरा से 46, कोडरमा से 43, दुमका से 41, गुमला से 36, लातेहार से 30, बोकारो से 29, सिमडेगा से 23, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम से 20 – 20, रामगढ़ से 19, सरायकेला और धनबाद से 15 – 15, जामताड़ा से 14, पलामू से 8, हजारीबाग और पाकुड़ से 7 – 7, साहिबगंज से 6, गढ़वा खूंटी और लोहरदगा से 3 – 3 संक्रमित मिले हैं

झारखंड में कोरोना की स्थिति

जिला पॉजिटिव मौत स्वास्थ्य
बोकारो 269 2 135
चतरा 359 1 144
देवघर 324 2 98
धनबाद 528 13 201
दुमका 101 0 47
पू० सिंहभूम1969 28 571
गढ़वा 444 1 197
गिरिडीह 582 4 206
गोड्डा 134 2 19
गुमला 341 1 103
हजारीबाग 615 9 210
जामताड़ा 85 0 38
खूंटी 82 1 42
कोडरमा 567 5 286
लातेहार 268 0 107
लोहरदगा 250 2 141
पाकुड 238 0 79
पलामू 425 1 238
रामगढ़ 393 2 161
राँची 2122 25 535
साहेबगंज 179 2 59
सरायकेला 233 4 95
सिमडेगा 519 1 374
प० सिंहभूम 329 2 147
कुल 11366 110 4343

झारखंड में अब तक कुल 307068 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें 294869 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 283503 नेगेटिव पाए गए हैं। राज्य भर में कुल 243150 होम कोरनटाइन और 5892 लोग कोरनटाइन सेंटर में रखे गए हैं।