रांची: कूड़ा विवाद, हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • कुएं से मिला था अघनु मुंडा का शव

  • नौ माह पूर्व पड़ोसी से था विवाद

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में अघनु मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशद आलम ने बताया कि 21 जून को अघनु मुंडा का शव घर के पास ही कुआं से मिला था।

इस संबंध में मृतक के भाई राघो मुंडा द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मामले के उदभेदन के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया था और छापेमारी एवं अनुसंधान के क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि मृतक का पड़ोसी किशुन मुंडा से करीब नौ महीने वाले नवरात्र के समय दुकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था।

मृतक द्वारा डॉट-फटकार के कारण अभियुक्त के मन में द्वेष की भावना हो गयी थी और तब से वह आघात करने की योजना बना रहा था घटना के दिन सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद मृतक स्नान करने के लिए कुंआ से पानी भर रहा था, उसी दौरान किशुन मुंडा पीछे से जाकर पानी निकालने के क्रम में झुका, तभी कुल्हाड़ी से पीछे से उनसे मार कर दिया।

जिससे मृतक बाल्टी समेत कुंआ में गिर गया और अभियुक्त कुल्हाड़ी लेकर भागते हुए गगारी की पहाड़ी में छिप गया। इस दौरान पुलिस ने आज उसे सुकुरहुट्टु से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी गगारी पहाड़ से जब्त कर लिया गया।