रांचीः कृषि एवं पशुपालन में दिखा पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार,जानिए क्यों

  • कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अब पढ़े लिखे युवा भी

  • ग्रामीणों को कृषि कार्य में मदद कर रहा मैत्री फाउंडेशन

कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीकों  के साथ कार्य करने के लिए अब देश के पढ़े लिखे युवा भी आगे आने लगे है, और राज्य में बड़े पैमाने पर युवा खेती-बारी कर स्वरोजगार का इंतजाम कर रहें हैं।

वहीं दूसरी ओर आसपास के ग्रामीणों को भी रोजगार मुहैया कराया है। ऐसे ही युवाओं द्वारा रांची के सिमलिया में कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मैत्री फाउंडेशन के नये कार्यालय का उद्धघाटन रांची सांसद संजय सेठ द्वारा किया गया।

सांसद ने संस्था द्वारा पूरे 24 जिलों में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य के बारे में बारीक से जाना,और आने वाले दिनों में उनके आदर्श ग्राम में कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीक के साथ कार्य करने के लिए सहमति प्रदान की। मौके पर संस्था के अध्यक्ष सचिन झा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सचिव सोभा सिंह, उपाध्यक्ष युगेशवर राम मौजूद थे।