रांची। धरती आबा का संकल्प दोहराने का समय आ गया है- सुदेश महतो
- By admin --
- 09 Jun 2020 --
- comments are disable
कोरोना वायरस की कहर राज्य के कोने-कोने तक पहुंच गई है। इसी बीच धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 120 वीं शहादत दिवस पूरा प्रदेश में मनाया जा रहा है।
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर गौतमधारा, जोन्हा में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के द्वारा माल्यर्पण कर श्रद्धाजलि दी गयी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उलगुलान के महानायक, धरती आबा का संकल्प दोहराने की समय आ गई है। अब हमें मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के सपने को सकार करना है। ताकि जल,जंगल और जमीन की रक्षा हो सके।
उन्होंने कहाकि कोरोना महामारी ने देश के साथ-साथ राज्य की आर्थिक को हिला कर रख दिया है। दूसरे प्रदेश में फंसे लोग लगातार राज्य में आ रहें हैं। उनकी समिचित विकास भगवान बिरसा मुंडा के नारे से ही पूरा हो सकता है।
हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में भी आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं आजसू छात्र संघ द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।