रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी अच्छी खबर

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी अच्छी खबर

झारखंड में Corona Recovery Rate बढ़कर हुआ 71 प्रतिशत

झारखंड में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों का ठीक होकर अस्पताल से घर लौटने का सिलिसला तेज हुआ है। 24 जून को जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक रिकवरी रेट पहले से बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया है। 

देश स्तर पर कोरोना रिकवरी रेट 56.70 प्रतिशत

जबकि 13 जिलों में अब 25 से कम मरीज हैं। जिनका इलाज जिलों में बनाए गए कोविड वार्ड में चल रहा है। देश स्तर पर अभी कोरोना का रिकवरी रेट 56.70 प्रतिशत है।

इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना के रिकवरी रेट को लेकर संतोष जाहर किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि झारखंड जल्दी ही कोरोना से बाहर निकल सकेगा।

रांची में अब भी 52 सक्रिय मामले 

बुलेटिन के मुतबिक राज्य में अब 632 एक्टिव केस हैं। 1575 लोग स्वस्थ हो गए हैं। मौत की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। 24 जून को ही हजारीबाग के एक 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत रांची के रिम्स में हुई।

अभी सबसे ज्यादा 176 एक्टिव केस जमशेदपुर तथा सबसे कम दो केस साहेबगंज जिले में है। रांची में अब भी 52 सक्रिय मामले हैं।

राज्य के बोकारो, चतरा, गोड्डा, सरायकेला में 7-7, देवघर में 22, धनबाद में 13 गढ़वा में 11, गिरिडीह में 20, जामताड़ा, लातेहार में 8-8, लोहरदगा में 15, पलामू में 4 चाईबासा में 20 मरीजों का इलाज जारी है।

दो जिले कोरोना रेस से बाहर

फिलहाल पाकुड़ और दुमका कोरोना से बाहर हो गया है। झारखंड में अब तक दूसरे राज्यों से लौटे 1841 प्रवासियों में कोरोना के संक्रमण मिले हैं।
अब तक कोरोना वारयस की जांच के लिए एक लाख 29 हजार 133 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। झारखंड में संक्रमण का पहला मामला 31 मार्च को सामने आया था।