रांची। मूक-वधिर बच्चों को लाया जा रहा है रांची

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ के प्रयास से इंदौर में मूक-वधिर स्कूल में पढ़ रहे आठ बच्चों को वापस रांची लाया गया। ये झारखंड राज्य विभिन्न जिलों के रहने वाले है। मिली जानकारी के अनुसार रांची के चार, जमशेदपुर के एक, बोकारो के एक, देवघर के एक, पलामू के एक बच्चे शामिल हैं।

बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुनील साहू द्वारा सांसद संजय सेठ से अनुरोध किया कि इंदौर में आठ मुक-वधिर बच्चे लॉकडाउन के कारण फंसे हैं। उनलोगों को जल्द से जल्द रांची लाया जाये।

सांसद संजय सेठ ने तुरंत इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से संपर्क स्थापित कर उनके सहयोग से बच्चे रांची के लिए प्रस्थान कर गए कल सुबह बच्चे राँची पहुंच जाएंगे। इसके लिए सभी बच्चों के अभिभावकों ने सांसद सेठ के प्रति आधार प्रकट किया।