रांची। मानवता के परिचय दे रहें हैं मंटू सिंह, लोगों को करा रहें भोजन

रांची। कोरोना वायरस के इस वैश्विक समस्या के दौरान जहां एक तरफ सरकार लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रही है, वहीं सरकार और गरीब जनता के सहयोग के लिए भी कई हाथ आगे आये है।

जिसमें से एक नाम है मंटू सिंह, जिन्होंने जनता कर्फ्यू के समय से ही लोगों को भोजन करवा कर भारतीयता का एक परिचय दिया है। वहीं लॉक डाउन 3.0 में भी उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं छोड़ा और लगातार भूखे को भोजन करवा रहे है।

मंटु सिंह के सहयोग से भोजन प्राप्त कर रहे लोग दिल से उन्हें आशीर्वाद दे रहे है। उनका कहना है कि भगवान हमेशा बुरे वक्त में किसी न किसी को अपना प्रतिनिधित्व बना कर भेजते है। मंटु सिंह ऐसे ही इंसान है।

इन नवीन कार्य मे उनका साथ राजीव चटर्जी, महानगर जदयू अध्यक्ष संजय सहाय, प्रभारी पवन झा, संजीव सिंह, ऋषि सिंह, मनोज चौरसिया, भोला पांडेय सहित अन्य लोग दे रहे है।