रांची : काेराेना का कहर, रिम्स के कोविड सेंटर में दो और कोरोना पॉजिटिव की मौत

सोमवार को काेरोना संक्रमण से मरने वालों में हजारीबाग निवासी 35 साल की महिला व दूसरा गया का रहने वाला 65 वर्षीय पुरुष शामिल है.अब काेराेना से ठीक हाेने वाले रांची के प्लाज्मा डाेनर्स काे 1000 रुपए और दूसरे जिले के डाेनर्स काे 2000 रुपए दिए जाएंगे.

झारखंड में काेराेना का कहर जारी है। सोमवार को रिम्स के कोविड सेंटर में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। इनमें एक हजारीबाग निवासी 35 साल की महिला व दूसरा गया का रहने वाला 65 वर्षीय पुरुष शामिल है।

रविवार को 15 मरीजों ने दम तोड़ा था। वहीं, पिछले 24 घंटे में यहां 585 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई। इसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18,338 जा पहुंची। इस बीच अच्छी बात यह है कि रांची में पहली बार एक दिन में मिले संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए। यहां 71 मरीज मिले और 83 ठीक हुए। राज्य में 607 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 240

सोमवार को दो और रविवार काे राज्य में 15 लाेगाें की माैत हुई। इनमें हजारीबाग के 1, रांची के 2, पूर्वी सिंहभूम के 4, देवघर के 1, गिरिडीह के 1, पलामू के 1, चाईबासा के दो और धनबाद के 4 लाेग शामिल हैं। इसके साथ ही अब मरने वालाें की संख्या 240 हाे गई है।

रांची में मिले मरीजों में रिम्स के 24 डॉक्टर, नर्स और सुरक्षाकर्मी हैं। इससे पहले शनिवार को रांची सेंट्रल जेल के 85 मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें जैप-10 की पांच महिला सुरक्षाकर्मी भी हैं।

इस जेल में अब तक कुल 212 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें 107 कर्मचारी और 105 कैदी हैं। 55 कैदियाें काे अलग-अलग सेल में रखा गया है, जबकि अन्य कैदियाें काे मेडिकल और सामान्य वार्ड में रखे गया है। पाॅजिटिव कर्मचारियाें के रहने की व्यवस्था जेल के आवासीय परिसर में बनी बैरक में किया गया है।