रांची। सरकारी स्कूल की डिजिटल पढ़ाई दूरदर्शन पर,दो पालियों होगी विभिन्न कक्षा
- By admin --
- 11 May 2020 --
- comments are disable
रांची। सरकारी स्कूल के पहली से 12वीं तक के बच्चे के लिए सोमवार से दूरदर्शन पर पढ़ाई शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक अलग-अलग क्लास की पढ़ाई हुई। पहले सप्ताह का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड शैक्षणिक परियोजना परिषद ने डिजिटल कंटेंट तैयार कर दूरदर्शन को उपलब्ध कराया है।
डिजिटल पढ़ाई शुरु
सभी क्लास के लिए सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक यूनिसेफ द्वारा तैयार मीना की कहानी और जीवन कौशल के बारे में बताया गया। वहीं, सोमवार और बुधवार को पहली-दूसरी और मंगलवार व गुरुवार को तीसरी से पांचवीं के बच्चों को गणित और अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। वहीं, तीसरी से पांचवीं के बच्चों को शुक्रवार को पर्यावरण अध्ययन पढ़ाया जाएगा। छठी से आठवीं के बच्चों को सोमवार को गणित, मंगलवार को विज्ञान, बुधवार को सामाजिक विज्ञान, गुरुवार को हिंदी और शुक्रवार को अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी।
नौवीं और दसवीं की पढ़ाई शुरु
नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं को सोमवार को गणित व विज्ञान, मंगलवार को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, बुधवार को गणित व हिंदी, गुरुवार को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान और शुक्रवार को अंग्रेजी व हिंदी पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को गणित व भौतिकी और मंगलवार व गुरुवार को रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान पढ़ाया जाएगा।
क्लास का समय
-
10 से 30 बजे तक : सभी क्लास के लिए मीना की कहानी व जीवन कौशल।
-
30 बजे से 11 बजे तक : पहली से पांचवी के लिए क्लास।
-
11 बजे से 12 बजे तक : छठी से नौवीं और 11वीं के लिए क्लास।
-
एक बजे से दो बजे तक : दसवीं और 12वीं के लिए क्लास।
दो पालियो में होगी पढ़ाई
बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में दूरदर्शन के साथ करार किया है। यह पढ़ाई 11 मई से 10 जून तक लगातार जारी रहेगी। नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दो पालियों में तीन घंटे तक पढ़ाई होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों के बंद होने पर विभाग ने यह पहल की है।
दूरदर्शन हर दिन एक घंटे का प्रसारण निशुल्क करेगा, जबकि दो घंटे के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद से 12 हजार और 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 14,160 रुपए प्रतिदिन के आधार पर लेगा। एक महीने में 2,83,200 रुपए का भुगतान दूरदर्शन को किया जाएगा। दूरदर्शन को कंटेंट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जेईपीसी ने डॉक्टर अभिनव कुमार और जेसीईआरटी के कीर्तिवास कुमार को दी गई है।