रांची। घरेलू विमान सेवा हुई शुरु, आने वाले लोगों को रहना होगा होम क्वारैंटाइन
- By admin --
- 25 May 2020 --
- comments are disable
रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमान सेवा भी शुरू हो गई। सुबह 11 बजे तक एयर एशिया की फ्लाइट बंगलुरू से रांची आई और फिर यहां से यात्रियों को लेकर बंगलुरू के लिए उड़ान भरी। वहीं इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से रांची और रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
14 दिन रहना होगा होम क्वारैंटाइन
वहीं रांची से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट और रांची से दिल्ली के एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसिल हो गई। बता दें कि दूसरे राज्यों से फ्लाइट के जरिए आने वाले यात्रियों को 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। जो पहले क्वारैंटाइन में रह चुके हैं, उनके लिए यह जरुरी नहीं होगा।
एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी यात्रियों की होगी मेडिकल जांच
सोमवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर से विमान तक सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन किया गया। इसी बीच सरकार ने कहा कि विमान से आने वालों को होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने कहा कि एयरपोर्ट पहुंचने वाले सभी यात्रियों की मेडिकल जांच होगी।
किया गया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बॉडी टेंपरेचर नॉर्मल आने पर उन्हें होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। यात्रियों के साथ एयरपोर्ट कर्मियों को भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के बाद सोमवार को एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है, जो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराते दिखे।