रांची। मजदूरों की पुकार… सुनी हेमंत सरकार, फ्लाइट से लौटे 180 प्रवासी मजदूर

रांची। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से पहली बार प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से रांची लाया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह मुंबई से 180 प्रवासी मजदूर फ्लाइट से रांची पहुंचे। यहां आने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग समेत सारे एतिहात के साथ उन्हें बस से घर भेजा गया।

जगह… रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट। समय…सुबह का सवा 8 बजे। एक विशेष विमान लैंड करती है। कुछ ही देर के बाद मास्क लगाए… हाथों में पानी के बोतल और सूटकेश लिए यात्री बाहर निकलते हैं। इस बार ये यात्री कोई वीआईपी नहीं… बल्कि झारखंड के अलग-अलग जिलों के श्रमिक हैं। जो लॉकडाउन की वजह से मुंबई में फंसे थे… आज कई दिनों के बाद अपने राज्य लौटे हैं… और यहां से सभी मजदूरों को बसों से उन्हें अपने-अपने घर भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने विशेष उड़ानों से मजदूरों की वापसी के लिए गृह मंत्री अमित शाह से भी पत्र के माध्यम से आग्रह किया था। उन्होंने दावा किया था कि… झारखंड में रह रहे जरूरतमंदों के रहने-खाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं राज्य के बाहर फंसे लोगों की वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किये जाएंगे। लॉकडाउन में मुंबई में रह रहे मजदूर किसी तरह  की पीड़ा झारखंड सरकार ने सुनी और पहली बार उन्हें फ्लाईट से वापस बुलाया। वास्तव में ये काबिले तारीफ है। वहीं…एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सभी मजदूरों के चेहरे पर घर लौटने की खुशी थी। इसके लिए मजदूरों ने  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का शुक्रिया भी अदा किया।