रांची: झारखंड में 978 नए मामले,सात मरीजों की मौत,गोड्डा में एक ही दिन में रिकार्ड 291 नए केस
- By admin --
- 06 Aug 2020 --
- comments are disable
बुधवार को राज्य में कोरोना के 978 नए मामले सामने आए। हालांकि बड़ी संख्या में मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। बुधवार को मरीजों हैं। राज्य में कोरोना को मात देनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 5,242 हो गई है।
रांची के रिम्स अस्पताल से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को यहां 1002 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 156 पॉजिटिव और 861 निगेटिव पाए गए। 156 पॉजिटिव मरीजों में से 75 रिम्स के, 22 सीएम आवास के, गढ़वा से 10 और 49 पलामू के हैं।
इसके अलावा बुधवार को झारखंड में सात मरीज की मौत हुई है। जमशेदपुर, गिरिडीह, प. सिंहभूम, खूंटी में एक-एक तथा रांची में तीन मौत हुई है। बुधवार को आश्चर्यजनक रूप से गोड्डा में एक ही दिन में रिकार्ड 291 नए मामले सामने आए। बताया जाता है कि हाल के दिनों में कोरोना जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान से नए मामलों में तेजी आई है।
बुधवार को इन जिलों में मिले इतने कोरोना संक्रमित
गोड्डा में 339, रांची में 141, बोकारो में 71, पलामू में 51, पूर्वी सिंहभूम में 72, पाकुड़ में 33, प. सिंहभूम में 34, खूंटी में 27, दुमका में 26, साहिबगंज में 25, हजारीबाग में 27, सिमडेगा में 17, गढ़वा में 16, गुमला में 12, सरायकेला में नौ, धनबाद तथा कोडरमा में छह-छह, देवघर में 35, लातेहार में 14, गिरिडीह में सात, चतरा तथा जामताड़ा में चार-चार, लोहरदगा में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले।