रांची : रांची 160, गिरिडीह 109 सहित 618 नये संक्रमित, झारखंड में कुल संख्या 16482

झारखंड में कोरोना का का संक्रमण रूकने का मान नहीं ले रहा।राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 07 अगस्त शुक्रवार को झारखंड में कुल 618 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

जिसमें रांची से 160, बोकारो से 26, चतरा से 23, देवघर से 15, धनबाद से 59, जमशेदपुर से 56, गढ़वा से 5, गिरिडीह से 109, गोड्डा से 3, गुमला से 4, हजारीबाग से 53, खूंटी से 10, कोडरमा से 5, लातेहार से 2, लोहरदगा से 12, पलामू से 4, रामगढ़ से 24, सहिबगंज से 19, सराईकेला से 16, सिमडेगा से 8 और चाईबासा से 5 मरीज शामिल हैं।

इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 16482 हो गयी है. सूबे में शुक्रवार को कोरोना से 06 लोगों की मौत हो गयी है । राज्य में 9655 सक्रिय केस हैं. वहीं 7491 संक्रमित अबतक स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अबतक 151 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

0