रांची : 546 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, राज्य में में कुल संख्या हुई 23224
- By admin --
- 17 Aug 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. रांची में संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. झारखंड में कुल 546 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. जिसमें धनबाद से 148, रांची से 113, बोकारो से 23, चतरा से 01, देवघर से 51, दुमका से 12, जमशेदपुर से 28, गढ़वा से 10, गिरोडीह से 09, गोड्डा से 06, गुमला से 23, हजारीबाग से 07.
जामताड़ा से 04, खूंटी से 05, कोडरमा से 11, लोहरदगा से 13, पाकुड़ से 03, पलामू से 03, रामगढ़ से 27, सहिबगंज से 14, सरायकेला से 22, सिमडेगा से 12 और चाईबासा से 01 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 23224 हो गई है. वहीं कोरोना से झारखंड में 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. इधर 566 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.
वर्तमान में झारखंड में 8813 एक्टिव मामले हैं. 14747 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 244 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गयी है.