धनबाद: बीडीओ ने किया निरीक्षण, एग्यारकुंड से सटे बंगालऔर झारखंड की सीमा बंद

एग्यारकुंड बीडीओ विजेंद्र सिंह ने आज तड़के ही प्रखंड में लगने वाले सभी अंतरराज्यीय सीमा का भौतिक निरिक्षण किया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुये प्रशासन ने फैसला किया था कि बंगाल और झारखंड की सीमा को पूर्ण रूप से बंद किया जाये।

क्योकि पड़ोसी राज्य के लोगों के संपर्क पर आने से ही इस क्षेत्र में पहला केस सामने आया था, जिसके बाद अनलॉक होने के बाद सीमा पर ढील देने के बाद वापस संक्रमण फैलने लगा था। निरीक्षण के बाद बीडीओ बिजेन्द्र सिंह ने कहा किसी को भी बंगाल से झारखंड प्रवेश करने के बाद सीधे होम कोरेन्टीन करने का आदेश है,बिना मास्क लगाये पाये जाने के बाद उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

साथ ही अगले आदेश तक सीमा पूरी तरह से सील रखी जायेगी। जरूरी और खाने पीने के सामान सहित मरीजो को इससे बाहर रखा गया है।आने जाने के लिये आमलोग राष्ट्रीय राजमार्ग दो का उपयोग ईपास से कर सकते हैं।