रांची: कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए संघ हर संभव प्रयास करेगा- अजय राय
- By admin --
- 19 Jul 2020 --
- comments are disable
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची थोक वस्त्र विक्रेता कर्मचारी संघ की आम सभा की बैठक 19 जुलाई को लाईन टैंक रोड स्थित ड्यूक मेन्सन भवन में बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की। अध्यक्ष चुने जाने पर अजय राय ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में कर्मचारियों के हालात बद से बत्तर हो गए हैं, उनको मिलने वाली सुविधाओं को लेकर संघ हमेशा प्रयासरत रहेगा।
बैठक में संघ के महासचिव स्व. विश्वनाथ शर्मा के अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष देवानंद राय ने पिछले आय-व्यय, अंकेक्षण का विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही कार्य की समीक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय राय ने सबों की सहमति से पिछली कमेटी और कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। साथ ही संगठन विरोधी कार्य के लिए उमेश सिंह, बजरंग लाल गुप्ता और धर्मेंद्र जायसवाल को संघ से निष्कासित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने चुनाव प्रभारी के रूप में रामबालक शर्मा और भोलानाथ प्रजापति की उपस्थिति में सत्र 2020-2022 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसके तहत निम्न पदाधिकारीगण चुने गए:-
अध्यक्ष- अजय राय
उपाध्यक्ष- उमेश प्रसाद
महासचिव- देवानन्द राय
संगठन सचिव- रवि कुमार उर्फ राजन कुमार
संयुक्त सचिव- रंजीत महतो
कोषाध्यक्ष- मुकेश गुप्ता
कार्यकारिणी कौशल किशोर, बाल मुकुंद शर्मा, अर्जुन सिंह, प्रभात कुमार, मनोज प्रसाद, शिवलाल सिंह, चंदन महतो चुने गए। इसके अलावा भी कमेटी का विस्तार किया जाएगा।