रांची : विश्व पटल पर आदिवासी संस्कृति और दर्शन को रामदयाल जी ने मुखर किया-CM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महान शिक्षाविद, कलाकार पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा विश्व पटल पर आदिवासी संस्कृति, गौरव और दर्शन को पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा जी ने मुखर किया था।

‘सेन गी सुसुन, काजी गी दुरंग, डूरी गी दुमंग- आदिवासियों का चलना ही नृत्य, बोलना ही गीत और शरीर ही मांदर है’ को मुंडा जी ने चरितार्थ किया था।