रांची: विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रविवार को राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से राज्यपाल को यह जानकारी दी गयी है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर उनकी ओर से महाधिवक्ता से कानूनी सलाह मांगी गयी है। सलाह आने के बाद विधिसम्मत फैसला लिया जाएगा।