गिरिडीहः महिला ने तीन बच्चों को मार कर खुदकुशी करने की कोशिश
- By admin --
- 09 Jun 2020 --
- comments are disable
गंभीर रूप से जलने के बाद अस्पताल में भर्त्ती
गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओपी अंतर्गत पुरेख खुर्द में एक परेशान मां ने अपने तीन बच्चों को मार डाला। जिसके बाद खुद भी आग लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह बचाकर आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा ह। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद और कलह से परेशान महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर उसके बाद खुद के शरीर में आग लगाकर जान देने की कोशिश की। मगर लोगों ने उसे बचा लिया और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राजधनवार में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दूसरी तरफ मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर घटना को अंजाम दिये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि काफी दिनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।