कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट,सरकार तैयार:डॉ इरफान अंसारी
- By rakesh --
- 25 May 2025 --
- comments are disable
कोविड के नए वेरिएंट पर झारखंड अलर्ट,सरकार पूरी तरह तैयार
भीड़ में लगाए मास्क, सतर्कता ही सुरक्षा
____डॉ इरफान अंसारी ,स्वास्थ्य मंत्री
=================
=================
देश में कोविड के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह एक सामान्य स्थिति है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नज़र रहे हुए है ।
डॉ. अंसारी ने कहा, “भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न केवल कोविड, बल्कि अन्य बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से भी बचाव होता है।”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
मंत्री ने बताया कि झारखंड सरकार, केंद्र सरकार द्वारा जारी होने वाली नई गाइडलाइन्स का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि निर्देश मिलते ही राज्य सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क एवं तैयार हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और आवश्यक एहतियात बरतें।
- baby baby corona
- black corona
- Corona
- corona 90s
- corona baby baby
- corona best songs
- corona cases
- corona cases in india
- corona de rosas
- corona del rey
- corona exitos
- corona freestyle
- corona is back
- corona lyrics
- corona music videos
- corona news
- corona rhythm of the night
- corona rimski
- corona songs
- corona try me out
- corona try me out hq
- corona videos
- corona virus
- corona virus india
- corona8
- delhi corona case
- eladio corona
- musica de corona