सायरन बजने पर घबराएं नहीं, नागरिक सुरक्षा के लिए होगा मॉक ड्रिल
- By rakesh --
- 06 May 2025 --
- comments are disable
सायरन बजने पर घबराएं नहीं, नागरिक सुरक्षा के लिए कल होगा मॉक ड्रिल
रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
सायरन बजने पर लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं यह मात्र अभ्यास है – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री
मॉक ड्रिल के समय अपने घरों के लाइट्स बंद रखें – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री
अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक होगा मॉक ड्रिल
मॉक ड्रिल के दौरान डोरंडा क्षेत्र में ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
जिला प्रशासन की अपील- आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर अपने आसपास के लोगों को करें जागरुक
विभिन्न वीडियो संदेश के माध्यम से भी लोगों को किया जायेगा नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरुक
=======================
आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में कल दिनांक 07.05.2025 को मॉक ड्रिल किया जायेगा। मॉक ड्रिल के संबंध में आज दिनांक 06.05.2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री चंदन सिन्हा द्वारा संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कियाा गया। वरीय पदाधिकारियों द्वारा मॉक ड्रिल के संबंध में मीडिया को आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी।
रांची के डोरण्डा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा बताया गया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
जिला प्रशासन की आमजनों से अपील
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी-सह-जिला आपदा पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने डोरंडा क्षेत्र के लोगोें से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है, इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने डोरण्डा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि हम जिला वासियों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरूकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।
ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था
मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 04ः00 बजे से अपराह्न 07ः00 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए टैªफिक हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है।
ज्ञातव्य हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
- civil defence mock drill
- civil defence mock drills
- india air raid mock drill
- india mock drill
- india mock drill 2025
- india mock drills may 7
- india state mock drill
- indian cities mock drill
- mock drill
- mock drill 2025
- mock drill in india
- mock drill india
- mock drill may 7
- mock drill means
- mock drill news
- mock drill on 7 may
- mock drill training video
- mock drill video
- mock drills
- mock drills in india
- mock evacuation drill
- what is mock drill