बड़े घोटाले की तैयारी है नई शराब नीति के माध्यम से : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 15 May 2025 --
- comments are disable
बड़े घोटाले की तैयारी है नई शराब
नीति के माध्यम से : सुदेश महतो
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्य सरकार की नई शराब नीति की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब अरविंद केजरीवाल की राह पर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े शराब घोटाले की तैयारी हो चुकी है। शराब माफिया के इशारे पर यह शराब नीति बनी है।
श्री महतो ने कहा कि पहले से ही झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) द्वारा संचालित शराब व्यापार में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं और इस संबंध में कोई कारवाई नहीं हुई है।
श्री महतो ने कहा कि शराब की बिक्री और वितरण में पारदर्शी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, शराब की उपलब्धता को नियंत्रित करने और अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं।
श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार दावा कर रही है कि नई शराब नीति से राज्य को 3000 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिस राज्य में खनिज और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता हो, वहां सरकार शराब से पैसा कमाने की बात कर रही है।