रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी को पुलिस ने ठोका !
- By rakesh --
- 21 Oct 2025 --
- comments are disable
रांची//रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी की पुलिस के साथ मुठभेड़, लगी गोली.
रांची: रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ किया घटना रविवार की रात जिले के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के आसपास हुई है. पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के विजय नाग की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को गोली लगी है. उल्लेखनीय है कि शनिवार की देर रात अभिषेक सिंह ने चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था.
पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग:
एसएसपी के द्वारा गठित विशेष टीम के द्वारा इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक आइटीबीपी कैंप के आसपास छिपा हुआ है. जिसके बाद जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची अभिषेक ने पुलिस के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में अभिषेक को गोली लगी है,वहीं इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकाने पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों के अंतराल पर रांची पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुल पांच अपराधियों को पुलिस की गोली लगी है.
- aman sahu encounter
- aman sahu encounter in ranchi
- bokaro encounter
- bokaro ranchi encounter
- criminal encounter
- encounter
- encounter in godda
- encounter news
- fake encounter in ranchi
- gangster aman sahu encounter
- gangster encounter
- godda live encounter
- jharkhand encounter
- jharkhand police encounter
- live encounter
- live encounter in godda
- mafia encounter
- naxal encounter
- naxalite encounter
- police encounter
- ranchi encounter
- ranchi incident
- usman chaudhary encounter
- usman encounter