पुलिस हुई मुस्तैद, अपराध किया तो होगी कड़ी कार्रवाई, दिशानिर्देश जारी !
- By rakesh --
- 02 Jun 2025 --
- comments are disable
आज दिनांक 02-06-25 को पुलिस महानिरीक्षक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के द्वारा पुलिस वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण/यातायात) तथा सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ रांची जिला के विधि-व्यवस्था एवं अनुसंधान के विषय पर एक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमे रांची जिला अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए: –
जिले में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण पर आसूचना संकलन का करने एवं त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए गए।
अपराध नियंत्रण विशेषकर संगठित अपराध की रोकथाम हेतु निरोधात्मक उपाय करने तथा कार्ययोजना के तहत विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।संगठित गिरोह के सरगना एवं उनके सक्रिय आपराधिक सहयोगियों,उनसे सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों, आश्रय प्रदाताओं का सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार करने तथा फिरार अपराधियों के विरुद्ध वारंट/इश्तेहार/ कुर्की प्राप्त करनेवाला निर्देश दिया।
जेल से संचालित होने वाले अपराधिक गिरोह की गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
सिटी सीलिंग पॉइंट का क्रियान्वयन करने एवं सघन व प्रभावी एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। एंटी क्राइम चेकिंग का अनुश्रवण वरीय पुलिस पदाधिकारियों को करने का आदेश दिया गया।
जनोन्मुखी पुलिसिंग(public oriented) के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।थाना में आने वाले सभी पीड़ित व्यक्तियों/आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने का निर्देश दिया।
महिलाओं/बच्चों से संबंधित कांडों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
जिले में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय/सेवन पर विशेष अभियान चलाने,अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने,आमजन को जागरूक करने
तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के स्थानीय एवं अंतर्राज्यीय नेटवर्क के विरुद्ध कठोरतम कारवाई का निर्देश दिया गया।
सुगम ट्रैफिक व्यवस्था संधारित करने का निर्देश दिया गया।
साइबर क्राइम की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने का निर्देश दिया गया।प्रतिबिंब ऐप के माध्यम से साइबर अपराधियों की अधिकतम गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। साइबर
पुराने लंबित कांडों का ससमय निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित करने पर बल दिया।
जन शिकायत प्रणाली(CPGRAMS) के परिवादों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया है।
थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया।
रांची जिले में थाना परिसर में मालखाना प्रदर्श के समुचित रख-रखाव हेतु शहर के परिधीय थाना क्षेत्र में केंद्रीकृत मालखाना हेतु कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया ताकि थाना परिसर को स्वच्छ रखा जा सके।
- Jharkhand Police
- jharkhand police admit card
- jharkhand police constable
- jharkhand police new vacancy
- jharkhand police new vacancy 2023
- jharkhand police new vacancy 2024
- jharkhand police physical
- jharkhand police physical date
- jharkhand police physical short
- jharkhand police running
- jharkhand police syllabus 2024
- jharkhand police update
- jharkhand police vacancy
- jharkhand police vacancy 2023
- jharkhand police vacancy 2024
- jssc jharkhand police vacancy 2023