rajyasabha chunao

Rajyasabha chunao में जेएमएम से बैजनाथ व निर्दलीय नाथवानी की जीत

Rajyasabha chunao  चुनाव में जेएमएम से बैजनाथ और निर्दलीय नाथवानी की जीत

रांची। झारखंड में Rajyasabha chunao    में जेएमएम के प्रत्याशी बेजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी की जीत हुई। दो सीट के लिए होनेवाले इस चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा। 81 विधानसभा सीट वाले झारखंड में प्रत्याशी के जीत के लिए 28 वोटों की जरुरत थी। वोट के बाद उसी दिन हुई काउंटिंग में जेएमएम प्रत्याशी बैजनाथ राम को 30 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 28 वोट और हारे हुए कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को 19 वोट मिले। तीन वोट रिजेक्ट हुए, जिसके कारण गठबंधन की गांठ पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Rajyasabha chunao   में मतदान को लेकर सुबह से ही विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। एनडीए के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के लिए सभी विधायक एकजुट होकर ब्लू रैडिशन होटल में ठहरे थे। बस में सवार होकर सभी एनडीए के विधायक विधानसभा पहुंचे और अपना वोट दिया। इसके बाद कांग्रेस और जेएमएम के विधायक पहुचकर अपना वोट दिया। दिनभर राजनीतिक हलचल के बीच इस बात को लेकर चर्रा बनी रही कि आखिर कौन जीतेगा और कौन हारेगा।

शाम पांच बजे से शुरू हुई काउंटिंग

शाम पांच बजे से काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। लगभग दो घंटे के अंदर परिणाम सामने आ गए। निर्दलीय प्रत्याशी नाथवानी की जीत के साथ ही गठबंधन दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर भी तेज हो गई। कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल जेमएम, आरजेडी और माले पर आरोप लगाया कि उनका सहयोग नहीं मिल पाया।

हालांकि तीनों दलों की तरफ से इसे खारिज कर दिया गया। लेकिन तीन वोट रिजेक्ट किए जाने का मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है कि आखिर वोट गलती से इस तरह से रिजेक्ट किए गए या वोटर जानबुझूकर वोट रिजेक्ट कराने में अपनी भूमिका निभाई।

जीत के बाद दोनो विजयी प्रत्याशियं को विधानसभा परिसर में ही जीत का प्रमाम पत्र दिया गया। इसके बाद से दोनों प्रत्याशिय़ों के पास बधाईयों का तांता लग गया।

Rajyasabha chunao   में प्रत्याशियों को किनते मिले वोट

  • झारखँड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी- बैजनाथ राम- 30 वोट
  • निर्दलीय प्रत्याशी- परिमल नाथवानी को – 28 वोट
  • कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा को – 19 वोट
  • तीन वोट रिजेक्ट हुए

ALSO READ-AJSU का उद्देश्य राज्य का नवनिर्माण : सुदेश महतो