घाटशिला चुनाव में AI जेनरेटेड पोस्ट पर FIR दर्ज
- By rakesh --
- 01 Nov 2025 --
- comments are disable
घाटशिला चुनाव में AI जेनरेटेड पोस्ट पर FIR दर्ज
अपनी हार सामने देखकर बौखलाई JMM अब फ़र्ज़ीवाड़े का सहारा ले रही है: अजय साह
घाटशिला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर जानबूझकर वायरल किए गए AI-जनित फ़र्ज़ी पोस्ट के मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है। घाटशिला थाने में कांड संख्या 75/2025 के तहत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया गया है कि इन पोस्ट्स में न केवल बाबूलाल सोरेन की छवि को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया, बल्कि मतदाताओं को गुमराह कर चुनावी माहौल को भटकाने की भी साजिश थी। स्वयं प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि यह सब एक सोची-समझी चाल के तहत किया जा रहा है ताकि जनता के बीच उनके बढ़ते समर्थन को रोका जा सके।
इस घटनाक्रम पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि घाटशिला में अपनी आने वाली हार को देखते हुए जेएमएम अब राजनीति के सबसे निम्न स्तर पर उतर आई है। जेएमएम के आईटी सेल और उससे प्रायोजित कई फर्जी सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए निरंतर बाबूलाल सोरेन जी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है। जिस पार्टी के पास अपने काम गिनाने को कुछ नहीं होता, वह विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करने की साज़िशों में लग जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले छह वर्षों में जेएमएम सरकार का प्रदर्शन जनता देख चुकी है, यही कारण है कि वे सच और विकास के मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। इसलिए अब “AI जनरेटेड झूठ” को हथियार बनाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा ने निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फ़र्जी कंटेंट बनाने और प्रसारित करने वालों की शीघ्र पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई हो। सभी आपत्तिजनक, भ्रामक और बदनाम करने वाले पोस्ट्स को तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। चुनावी शुचिता के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे साइबर अपराधों पर सख्ती से रोक लगाई जाए
भाजपा का स्पष्ट संदेश है सच्चाई और सेवा की राजनीति के आगे नकारात्मकता की कोई जगह नहीं है। जनता बाबूलाल सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है, और यही जेएमएम की बौखलाहट का सबसे बड़ा कारण है।
- bjp in ghatshila upchunav
- ghatshila
- ghatshila news
- ghatshila upchunav
- ghatshila upchunav jharkhand
- ghatshila upchunav me jlkm party ka stand
- ghatshila update
- ghatshila vidhan sabha upchunav
- ghatshila vidhansabha upchunav jlkm party
- ghatshila vidhansabha upchunav ka news
- ghatshila vidhansabha upchunav me jlkm ki entry
- ghatsila jharkhand upchunav
- ghatsila upchunav
- ghatsila upchunav news
- jairam mahto ghatshila upchunav
- jlkm in ghatsila upchunav
- jlkm party ghatshila vidhansabha upchunav
- upchunao