सीएम ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को बैच पहनाकर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने आईपीएस रैंक में प्रोन्नत अधिकारियों को दी बधाई, बैच पहनाकर किया सम्मान

मुख्यमंत्री आवास में हुआ सम्मान समारोह

राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य पुलिस सेवा के कई अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात खास रही, क्योंकि हाल ही में इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) रैंक में पदोन्नति मिली है।

आईपीएस रैंक में प्रोन्नत हुए अधिकारी

इस अवसर पर जिन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, उनमें
श्री राम समद, श्री रोशन गुड़िया, श्री अविनाश कुमार, श्री राजेश कुमार, श्री मजरूल होदा और श्री दीपक कुमार शामिल थे। सभी अधिकारियों को हाल ही में आईपीएस कैडर में शामिल किया गया है।

बैच पहनाकर किया गया सम्मान

मुख्यमंत्री ने सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को आईपीएस की बैच पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अधिकारियों की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा से राज्य और देश की सेवा करेंगे।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार और पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा भी उपस्थित रहीं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नव-प्रोन्नत आईपीएस अधिकारियों को बैच पहनाकर बधाई दी।