सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र
- By rakesh --
- 29 Nov 2025 --
- comments are disable
झारखंड सरकार के एक साल पूरे होने पर समारोह आयोजित, सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं को बांटा नियुक्ति पत्र
रांची : झारखंड में हेमंत सरकार-2.0 के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे। उनके साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि भी विशेष अतिथि के तौर पर मंच पर मौजूद रहे।
मंच पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित झामुमो के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र प्रसाद, दीपक बिरुआ, हफ़ीज़ुल हसन और चमरा लिंडा उपस्थित थे।
भरे मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 10 हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चयनित अभ्यर्थियों में सहायक आचार्य, कीटपालक, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), राज्य कर पदाधिकारी, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा से जुड़े अधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्ति पाए युवा शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में भी विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियाँ की जाएंगी। मोरहाबादी मैदान इस दौरान युवाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहा।
- CM Hemant Soren
- cm hemant soren net worth
- cm hemant soren property
- cm hemant soren speech
- cm hemant soren total property
- cm hemant soren village
- hemant soren
- hemant soren age 50
- hemant soren bail
- hemant soren cm
- hemant soren dance
- hemant soren dumka
- hemant soren jmm
- hemant soren jobs
- hemant soren live
- hemant soren new
- hemant soren news
- hemant soren oath
- hemant soren rally
- hemant soren speech
- hemant soren wins
- jharkhand cm birthday hemant soren
- jharkhand cm hemant soren
- khunti hemant soren