झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत, पार्टी को मिलेगा नया आयाम
- By rakesh --
- 05 Mar 2025 --
- comments are disable
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का भव्य स्वागत, पार्टी विस्तार को मिलेगा नया आयाम
“प्रभारी महोदय के नेतृत्व में कांग्रेस होगी और मजबूत, कार्यकर्ताओं में उत्साह” – मंत्री इरफान अंसारी
*******
रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू जी के झारखंड आगमन पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, कांके विधायक सुरेश बैठा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मौके पर मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “हमारे प्रभारी महोदय दूरदर्शी और नवाचारपूर्ण सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी के तहत वे लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं। उनका यह पांच दिवसीय दौरा प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और मैं उनका झारखंड में हृदय से स्वागत करता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि के. राजू जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगी। उनके मार्गदर्शन में पार्टी न केवल पूरे झारखंड में अपना विस्तार करेगी, बल्कि संगठनात्मक रूप से भी मजबूत होगी। उनके नेतृत्व से प्रदेश के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस और अधिक धारदार बनेगी।
झारखंड में कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है। के. राजू लगातार कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं और पार्टी के विस्तार की रणनीति पर काम कर रहे हैं।
- 3 congress mlas detained
- Congress
- Congress Party
- congress party news
- congress party video
- congress state in jharkhand
- indian national congress
- jharkhand
- jharkhand assembly election
- Jharkhand Congress
- jharkhand congress crisis
- jharkhand congress leaders
- jharkhand congress mla
- jharkhand congress mlas
- jharkhand election 2024
- jharkhand election result
- jharkhand election results
- jharkhand elections
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand politics