मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार का चार साल पूरा, सीएम ने की कई घोषणाएं

◆ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष किए पूरे ,मोरहाबादी मैदान, रांची में राज्य स्तरीय समारोह का हुआ भव्य आयोजन।
======================
◆ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अब यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत 50 वर्ष की आयु से मिलेगा पेंशन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा।
======================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा -राशन डीलरों का कमीशन बढ़ाने पर सरकार जल्द लेगी निर्णय
======================
◆ मुख्यमंत्री ने कहा -हर वर्ष पंचायत में लगेंगे शिविर, नई योजनाओं को लेकर आएंगे आपके बीच
======================
मुख्यमंत्री ने कहा -मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से अब तक 12 हज़ार से ज्यादा नौजवान जुड़कर खुद का कर रहे हैं व्यवसाय
=====================

● राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ पर आप सभी को जोहार_

● हमारी सरकार जो कहती है, उसे करके दिखाती है

● आप सभी के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी

● अब बेटियां सिर्फ डिग्री नहीं लेंगी, बल्कि इंजीनियर डॉक्टर और अफसर भी बनेंगी

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

राज्य के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को अब यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत 50 वर्ष की उम्र से ही पेंशन मिलेगा । वहीं, राशन डीलरों को कमीशन के रूप में मिलने पैसे को भी जल्द बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज राज्य सरकार के चतुर्थ वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इसकी घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने मुझे राज्य को चलाने का जिम्मा सौंपा है। ऐसे में आप सभी के सहयोग से ही राज्य को आगे बढ़ने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं।

काफी चुनौतीपूर्ण रहा है पिछले 4 वर्ष का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे नेतृत्व में बनी सरकार के लिए पिछले 4 वर्ष का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है । जब हमारी सरकार का गठन हुआ तो कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने हमें अपनी चपेट में ले लिया। 2 वर्ष तक कोरोना के खिलाफ जंग जारी रही। इससे थोड़ी निजात मिली तो सुखाड़ से सामना करना पड़ा। ऐसी आपदा के बीच गरीबों, मजदूरों , वंचितों और असहाय लोगों के साथ-साथ हर किसी के जीवन और जीविका के लिए सरकार 24 घंटे काम करती रही। इन विषम हालात में लोगों को राहत देने के लिए हमने जो कोविड मैनेजमेंट सिस्टम बनाया उसे देश -दुनिया ने सराहा। इन तमाम विपरीत परिस्थितियों के बीच से निकलते हुए आज हम विकास को नई गति दे रहे हैं

जल -जंगल -जमीन की रक्षा से लेकर अलग झारखंड राज्य के लिए हमारे पूर्वजों ने किया लंबा संघर्ष

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सदैव वीरो की धरती रही है। जल-जंगल-जमीन की खातिर उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया। अन्याय और शोषण के खिलाफ लगातार संघर्ष करते रहे। यहां के वीरों ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला दी थी। झारखंड अलग राज्य के लिए इन्होंने 40 वर्षों तक आंदोलन किया। इतिहास को खंगालें तो जल-जंगल-जमीन की रक्षा से लेकर झारखंड अलग राज्य बनने तक यहां के अनगिनत वीरों ने अपनी शहादत दी। हम इन वीरों को नमन करते हैं और इनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

गांव से चल रही सरकार, हर वर्ष लगेंगे शिविर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गांव से चल रही है। हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं , क्योंकि गांव को मजबूत किए बिना राज्य सशक्त नहीं बन सकता है। इसी कड़ी में वर्ष 2021, 2022 तथा 2023 में ” आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायत- पंचायत में शिविर लगाकर आपकी समस्याओं का समाधान किया गया। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस कार्यक्रम को लेकर राज्य की जनता का जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, वैसे में अब हर वर्ष पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारी आपके घर पहुंचेंगे और आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान नई-नई योजनाओं को लेकर हम आपके बीच आएंगे।

दो दशकों तक झारखंड की चिंता किसी ने नहीं की

मुख्यमंत्री ने कहा कि ” आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के पिछले दो चरणों में जिस तरह लाखों लोग अपनी समस्याओं को लेकर शिविरों में आए। उससे साफ जाहिर होता है कि ग्रास रूट पर समस्याएं कितनी गंभीर थी। लेकिन, किसी भी सरकार ने इसकी चिंता नहीं की। लोगों को न तो योजनाओं का सही तरीके से लाभ …