सीजेपी का आंदोलन तेज, समर्थन देने पहुंचे राहुल सहित कई हिरासत में !
- By rakesh --
- 22 Jul 2026 --
- comments are disable
सीजेपी का आंदोलन तेज, समर्थन देने पहुंचे राहुल सहित कई हिरासत में !
नई दिल्ली/ रांची। नीट परीक्षा प्रश्न पत्र लीक के साथ साथ देश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन तेज होता जा रहा है। 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान पुलिसिया कार्रवी के बाद आंदोलन और तेज होता जा रहा है। पुलिस ने आंदोलनकारियों को संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए लाठी चार्ज के साथ साथ आंसू गैस के गोले छोड़े जिसमें कई छात्रों को गंभी चोट लगी है। अब इस मुद्दे पर राजनीति भी गर्म हो गई है।
दूसरे दिन 21 जुलाई को विपक्षी दल के नेताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलनकारियों का समर्थन किया। इधर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं के साथ साथ गठबंधन दल के कई नेता आंदोलनकारियों के समर्थन में आंदोलन स्थल पर पहुंचे। बाद में राहुल गांधी के साथ साथ प्रियांका वाड्रा, केरल के सीएम बीडी सतीशन, कर्नाटक के सीएम बीडी सतीश कुमार सहित कई नेता जमा हो गए। बाद में अखिलेश यादव भी आंदोलनकारियों के बीच पहुंचेनेताओं की तरफ से जब प्रधानमंत्री के आवास की ओर जाने का प्रयास किया गया, तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इन सभी को बस मे बिठाकर थाने ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। आंदोलनकारियों की मांगों में शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा के साथ साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग है।
झारखंड कांग्रेस में भारी आक्रोश, लोकभवन के सामने किया विरोध प्रदर्शन
इधर पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिये जाने के विरोध और उनकी नाक में चोट से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। हिरासत में लिए जाने के दौरान राहुल गांधी की नाक में चोट लगने और चेहरे पर खून देख पर मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं में खलबली मच गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही रांची में मौजूद कांग्रेस प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री लोक भवन के निकट पहुंच गए और घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने हिरासत में लेने के दौरान राहुल गांधी को चोट लगने की घटना को एक साजिश करार दिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि एक ओर जहां देश के छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, वहीं विपक्ष को भी खत्म करने की गहरी साजिश रची जा रही है। लेकिन देश की जनता सबकुछ देख रही है और आने वाले समय में बीजेपी को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

सभी नेता गिरफ्तार कर लिये गए है उन्हें कोतवाली थाना में रखा गया आंदोलनकारियों में शाहबाज अहमद. शिल्पी कुमारी. अमरिंदर सिंह. राजेश सिंह सनी. रुद्र शुक्ला.डॉक्टर तौसिफ काग्रेस प्रभारी के राजू. मंत्री दीपिका पांडे सिंह. राधा कृष्ण किशोर.डॉक्टर इरफान अंसारी. श्रीबेला प्रसाद.राजेश कच्छप.सुरेश बैठा. अनूप सिंह. बंधु तिर्की.नमन बिक्सल कोंगाडी.राजेश ठाकुर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे. लाल किशोर नाथ शाहदेव. राकेश सिन्हा, रबीन्द्र सिंह , योगेंद्र साहू, राजीव रंजन प्रसाद.आदित्य विक्रम जायसवाल. आभा सिन्हा.जयशंकर पाठक.डॉक्टर कुमार राजा , ऋषिकेश सिंह, अरुण सिंह , संतोष सिंह , रुद्र शुक्ला , अभिलाष साहू , डॉ राजेश गुप्ता , डॉ एम तौसीफ राधा कृष्ण किशोर.डॉक्टर इरफान अंसारी. अनूप सिंह. आदि शामिल रहे।
- cjp
- cjp congress news
- cjp delegation
- cjp delhi protest
- cjp jantar mantar
- cjp latest news
- cjp latest update
- cjp lathicharge
- cjp live
- cjp live protest
- cjp march
- cjp news
- cjp news live
- cjp protest
- cjp protest delhi
- cjp protest issue
- cjp protest live
- cjp protest news
- cjp protest today
- cjp protest video
- cjp rally
- cjp remove dahiya
- cjp strike
- cjp today news
- cjp youth protest
- cjp आंदोलन
- delhi cjp protest
- kiran bedi on cjp
- live cjp protest
- neet cjp protest
- protest cjp
- rahul gandhi cjp
- rahul gandhi on cjp
- vijeta dahiya cjp