मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत व कल्पना को दी सांत्वना

प्रधानमंत्री मोदी ने किए शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन, हेमंत और कल्पना को दी सांत्वना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख जताया। शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन किए और हेमंत सोरेन को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कल्पना सोरेन को भी सांत्वना दी।

इससे पहले हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए… मैं आज शून्य हो गया हूं।’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर शाम लगभग 4 बजे रांची लाया जाएगा, जिसके बाद उसे मोरहाबादी इलाके में उनके आवास पर ले जाया जाएगा।