मेरे व मेरे परिवार पर हमला करने के लिए सुपारी दे रही हेमंत सरकार : बाबूलाल

 मेरे और मेरे परिवार पर हमला करने केलिए सुपारी दे रही हेमंत सरकार….बाबूलाल मरांडी

सरकार नहीं, संगठित गिरोह चला रहे है झारखंड के मुख्यमंत्री

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी ने आज एक विशेष प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर गंभीर आरोप लगाए। श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार मेरे और मेरे परिवार,मेरे करीबियों पर हमला करने केलिए अपराधियों को सुपारी दे रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस प्रदेश में केवल नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नहीं, बल्कि उन लाखों झारखंडवासियों की आवाज़ बनकर उपस्थित हुए हैं जो भ्रष्टाचार, दमन और भय की राजनीति से पीड़ित हैं।श्री मरांडी ने कहा कि उन्हें कुछ विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई है।

 

सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए हथकंडे कर रहे हैं बाबूलाल मरांडी –  विनोद कुमार पांडेय, झारखंड मुक्ति मोर्चा
——————-
बाबूलाल जी को अपने पद और गरिमा का रखना चाहिए ख्याल, लगता है कि वे मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं
——————
कभी घोटाले के विरुद्ध कार्रवाई करने का विरोध करते हैं तो कभी अस्पताल बनाने के खिलाफ अदालत जाने की देते हैं धमकी
—————––

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाला बताया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान पर खतरा और सरकार द्वारा गलत मुकदमे में फंसाए जाने की आशंका जताई है। झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने इन आरोपों को हास्यास्पद बताते हुए इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा करार दिया है। महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि श्री बाबूलाल मरांडी जी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें ऐसे छिछले और आधारहीन आरोप लगाने से पहले अपनी गरिमा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। यह स्पष्ट है कि झारखंड के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी और उनकी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और जनहितकारी नीतियों से वे निराश और हताश हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मरांडी जी का यह रवैया झारखंड की प्रगति के खिलाफ है। जब राज्य सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती है तो मरांडी जी परेशान हो उठते हैं। वे एंटी करप्शन ब्यूरो को सवाल भेजने लगते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि एक स्वतंत्र जांच एजेंसी को संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा प्रश्न भेजना कहां तक उचित है? यह सीधे-सीधे निष्पक्ष जांच में लगे सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाने की चाल है। जब सरकार रांची में रिम्स-2 अस्पताल जैसे जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट्स को लागू करने के लिए कदम उठाती है, तो मरांडी जी और उनकी पार्टी भाजपा के नेता इसका विरोध करते हैं। यह नेता प्रतिपक्ष का काम नहीं है। झारखंड की जनता विकास चाहती है, न कि बाधा उत्पन्न करने वाली सियासत।
श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने जोर देकर कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनता के हित में पारदर्शी और जवाबदेह शासन के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार ने जेएसएसपी और जेपीएससी जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए कदम उठाए हैं। मरांडी जी के आरोप न केवल हास्यास्पद हैं, बल्कि यह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा यह आग्रह करता है कि मरांडी जी और उनकी पार्टी भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं और राज्य के विकास में सहयोग करें। झारखंड की जनता सियासी नाटक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में प्रगति चाहती है। राज्य सरकार ने सरना धर्मकोड का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। उसे मान्यता दिलाने का प्रयास मरांडी जी करें। राज्य का 1.40 लाख करोड़ रुपया कोयला रायल्टी का बकाया केंद्र सरकार पर है। उसे दिलाने में वे राज्य सरकार का सहयोग करें। आरक्षण प्रतिशत को बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। इन विषयों पर उन्हें सकारात्मक कार्य करना चाहिए। इसे छोड़कर मरांडी जी समेत उनकी पार्टी के नेता सिर्फ सांप्रदायिक एजेंडे को लागू करने में लगे रहते हैं। उनकी नफरत की राजनीति को झारखंड की जनता ने नकार दिया है। आदरणीय मरांडी जी को अपनी ऊर्जा जनहित के लिए उपयोग करनी चाहिए, न कि निराधार आरोप लगाने में। ऐसे आरोपों की असलियत जनता खूब समझती है।

 हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए हेमंत सरकार….आदित्य साहू

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी पर हमला की साजिश रचे जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए राज्य सरकार। कहा कि यह बेहद चिंताजनक है और लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है। कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री और उनके चहेते अफसरो द्वारा सरकार मिलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी और उनके परिवार को डराने, धमकाने और उन पर हमले की साज़िश रच रहे हैं।कहा यह राज्य सरकार सत्ता मद में डूब चुकी है। भ्रष्टाचार और अपराध ही इसके हाथ पैर बन गए हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आग से खेलने की कोशिश कर रहे। यह भस्मासुर उनके सिर पर ही हाथ रखकर उन्हें भस्म करेगा।

कहा यह लोकतंत्र के खिलाफअपराध है।यह विपक्ष की आवाज़ को दबाने की घिनौनी कोशिश है।

हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं – अगर आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आती है, तो झारखंड की जनता, भाजपा का हर कार्यकर्ता और हम सब मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और झारखंड को जलने से कोई नहीं बचा सकता है।ये लड़ाई सिर्फ बाबूलाल जी की नहीं, ये लड़ाई हर उस व्यक्ति की है जो लोकतंत्र और सच के साथ खड़ा है।

 

बाबूलाल मुरझाये हुए फुल है और मुरझाये हुये फूलों को किसी से खतरा नहीं होता: राकेश सिन्हा

\भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य बिधान सभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी के इस  बयान पर -हम पर राज्य सरकार और उनके अधिकारियों द्वारा हमला करने की या हमें फसाने की साजिश रची जा रही है पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल जी आपको खतरा किसी से नहीं है बल्कि राज्य की जनता ने यह देखा है जब आप मुख्यमंत्री थे तो आपने षडयंत्र और साजिश कर राज्य को किस प्रकार जलाने का काम किया। 28 दिसंबर 2000, 22 जुलाई 2002, आपकी षड्यंत्रकारी सोच की वजह से ही राज्य जला, पुलिस अधिकारियों की मौत तक हो गई और आपके षडयंत्र को आपके दल के लोगों ने ही समझा   और आपको मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया। उसके बाद आपने अलग पार्टी बनायी लेकिन फिर आप षड्यंत्र और साजिश राज्य के खिलाफ करते रहे। आप अपने जीते हुए विधायकों को षड्यंत्र कर दूसरे दल में भेजते रहे। राज्य सभा में क्रॉस वोटिंग तक करवाया तब आपको खतरे का आभास क्यों नहीं हुआ।