आजसू पार्टी ने अपना स्थापना दिवस आज ’बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया

आजसू के स्थापना दिवस समारोह में उमड़े कार्यकर्ता

राजधानी को झंडा–बैनर से सजाया,
बंगाल और ओडिशा से पहुंचे कार्यकर्ता

रांची। आजसू पार्टी ने अपना स्थापना दिवस आज ’बलिदान दिवस’ के रूप में मनाया। केंद्रीय स्तर पर मुख्य समारोह खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी
समेत कई नेताओं ने किया किया संबोधित

समारोह को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, डोमन सिंह मुंडा, संजय बसु मल्लिक, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, बादल महतो, नजरुल हसन हाशमी, श्रीमती यशोदा देवी, जिप अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, संजय मेहता, बबलू महतो, टिकैत महतो समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।

राज्य के 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता आए
समारोह में झारखंड के 24 जिलों एवं 264 प्रखंडों से कार्यकर्ता भाग लेने पहुंचें। सभी जिलों तथा प्रखंडों में व्यापक तैयारी की गई थी।

बंगाल–ओडिशा से भी आए कार्यकर्ता
समारोह में बंगाल के मेदिनीपुर, पुरुलिया और ओडिशा के कई इलाकों रायरंगपुर, बारीपाडा आदि से भी कार्यकर्ता पहुंचे।

वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभाली
उत्तरी छोटानागपुर में जहां सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो तथा लंबोदर महतो तैयारी में लगे, वहीं दक्षिणी छोटानागपुर में डॉ देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता, श्रीमती निर्मला भगत आदि ने सभी जिलों में बैठक की। कोल्हान में प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, दामु बानरा, संथाल परगना में जोनाथन टुडू एवं प्रवीण प्रभाकर और पलामू में हसन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को लामबंद किया।

शहीदों एवं महापुरुषों के चित्र लगे
समारोह स्थल टाना भगत इनडोर स्टेडियम के भीतर शहीदों और महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे।

झंडा बैनर से सजी राजधानी
समारोह की तैयारी को लेकर रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर तथा खेलगांव को पार्टी के झंडा और बैनर से सजाया तथा वरिष्ठ नेताओं के कट आउट चौराहों पर लगाए। समारोह स्थल पर भी नेताओं के कट आउट लगाए गए थे।

महानगर में निकला
मोटरसाइकिल जुलूस
विभिन्न मोहल्लों से महानगर कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में खेलगांव स्थित समारोह स्थल पहुंचे।

स्टेडियम में हो रहा था रक्तदान
समारोह स्थल पर ही रक्तदान शिविर लगाया गया था, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

नोट – सुदेश महतो समेत नेताओं के भाषण का विवरण थोड़ी देर में रिलीज होगा।