विनोद पांडेय की माता के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सीएम हुए शामिल

★ मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
=========================
★ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
=========================

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज राज्य समन्वय समिति के सदस्य सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय के रांची स्थित हरमू हाउसिंग कॉलोनी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय जलेश्वरी देवी जी के “ब्राह्मण भोज” सह “कुटुंब भोज” में सम्मिलित होकर स्मृति शेष जलेश्वरी देवी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने विनोद कुमार पाण्डेय तथा उनके परिजनों से मुलाकात