घाटशिला उप चुनाव 11 नवंबर को, प्रत्याशियों को लेकर असमंजस !
- By rakesh --
- 06 Oct 2025 --
- comments are disable
घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र हेतु जारी हुआ आदर्श आचार संहिता लागू
घाटशिला उप चुनाव में 11 नवंबर को मतदान एवं 14 नवंबर को मतगणना – के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
====================
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 45– घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हेतु आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा उप चुनाव हेतु 11 नवंबर को मतदान एवं 14 नवंबर को मतगणना की तिथि की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के घोषणा के उपरांत केवल घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र में ही आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। श्री के. रवि कुमार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधित घोषणा हेतु निर्वाचन सदन से मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,55,823 है। जिसमें 1,24,899 पुरुष एवं 1,30,921 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि उप चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से वेबकास्टिंग की जाएगी साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एवं सीमाओं पर चेकपोस्ट तैयार किए जाएंगे जिसपर सीसीटीवी द्वारा वेबकास्टिंग के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।
के. रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है। जिसके उपरांत विधानसभा क्षेत्र में 218 मतदान केंद्र लोकेशन पर मतदान केंद्रों की कुल संख्या 300 हो गई है।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजनीतिक दल लगे जोड़तोड़ में
इधर इस सीट पर चुनाव को लेकर राजनीतिक दल के नेता अपने अपने दावे कर रहे हैं। गठबंधन की बात की जाए तो कांग्रेस और जेएमएम दोनों की तरफ से दावे किए जा रहे हैं। जबकि एनडीए की बात की जाए तो बीजेपी के साथ साथ आजसू पार्टी भ इस सीट को लेकर नई रणनीति बनाने में लग गई है।
- babulal soren ghatshila
- bjp in ghatshila upchunav
- by election in ghatshila
- champai soren ghatshila
- cm champai soren in ghatshila
- ghatshila
- ghatshila by election
- ghatshila bypoll
- ghatshila election
- ghatshila politics
- ghatshila upchunav
- ghatshila upchunav jharkhand
- ghatshila update
- ghatshila vidhan sabha
- ghatshila voters
- ghatsila jharkhand upchunav
- ghatsila upchunav
- ghatsila upchunav news
- jairam mahto ghatshila upchunav
- jlkm in ghatsila upchunav
- ramdas soren ghatshila
- upchunao