सिंधिया के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, तीन निलंबित, एक को ड्यूटी से हटाया
- By rakesh --
- 14 May 2025 --
- comments are disable
टाटानगर पोस्ट ऑफिस में खुलेआम शराब पीने के मामले में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आदेश पर डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई
तीन कर्मचारी निलंबित, एक को ड्यूटी से हटाया गया
जमशेदपुर।
टाटानगर पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के दौरान खुलेआम शराब पीने की घटना पर डाक विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई मामले के मीडिया में उजागर होने और केंद्रीय संचार मंत्रालय द्वारा संज्ञान लेने के बाद की गई है।
जांच के बाद हुई कार्रवाई
वरीय डाक अधीक्षक परमानंद कुमार के निर्देश पर एएसपी (वेस्ट) परीक्षित सेठ ने इस मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एलएसजी डाक सहायक नितेश कुमार, ओवरसियर अमित कुमार ठाकुर और नाइट गार्ड जितेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही जीडीएस बीपीएम सूरज कुमार साहू को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है।
3 मई की रात हुआ था मामला उजागर
उक्त घटना 3 मई 2025 की रात की है, जब टाटानगर पोस्ट ऑफिस परिसर में डाक कर्मचारी कथित रूप से परिसर के भीतर खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पाए गए। इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए थे।
डाक विभाग ने जताई कड़ी नाराजगी, शून्य सहनशीलता की नीति दोहराई
केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में आते ही डाक विभाग ने इस प्रकार की अनुशासनहीनता को गंभीर सेवा उल्लंघन मानते हुए स्पष्ट किया है कि कार्यालय परिसर में इस प्रकार का आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने की बात दोहराई है।
- free postal job search
- postal
- postal assistant
- postal assistant document verification
- postal assistant first salary
- postal assistant job profile
- postal assistant joining
- postal assistant salary
- postal assistant transfer
- postal clerk
- postal dost
- postal jobs 2025 in telugu
- postal jobs in telugu
- postal life insurance policy telugu
- postal order
- postal order 2023
- postal orders
- postal service
- postal work from home jobs telugu 2025
- postmen
- uk postal order