रांची में एक और एनकाउंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गोली
- By rakesh --
- 13 Oct 2025 --
- comments are disable
रांची में एक और एनकाउंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गोली
रांची : रांची में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच एक के बाद एक दो मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। दूसरी मुठभेड़ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रभात राम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी संजय राम को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
घटना के बाद रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इसकी पुष्टि की और बताया कि अपराधियों के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
रंगदारी की सूचना के बाद हुई कार्रवाई
पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी ईंट भट्ठा और कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने निकले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी। इसी दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो अपराधियों ने पुलिस की जीप पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में प्रभात राम घायल हो गया।
पुलिस का कहना है कि प्रभात राम और उसका गिरोह खुद को उग्रवादी संगठन TPC से जुड़ा बताकर कारोबारियों से अवैध वसूली करता था। पैसे न देने पर धमकी भरे पत्र और फायरिंग के जरिए दहशत फैलाता था।
सुबह भी हुई थी एक मुठभेड़
उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह ही बालसिरिंग इलाके में भी पुलिस की सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी। उस घटना में भी एक अपराधी घायल हुआ और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था। वहां से तीन हथियार बरामद किए गए थे।
- aman sahu encounter
- aman sahu encounter in ranchi
- bokaro encounter
- bokaro ranchi encounter
- criminal encounter
- encounter
- encounter in godda
- encounter news
- fake encounter in ranchi
- gangster aman sahu encounter
- gangster encounter
- godda live encounter
- jharkhand encounter
- jharkhand police encounter
- live encounter
- live encounter in godda
- mafia encounter
- naxal encounter
- naxalite encounter
- police encounter
- ranchi encounter
- ranchi incident
- usman chaudhary encounter
- usman encounter