ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद

कमांडेंट  पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ रांची मंडल सतर्क मोड में कार्य कर रही है। रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने गहन जांच की। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारी पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उनके बैग में शराब की बोतलें हैं। कुल 32 बोतल, कीमत लगभग 22,900 रुपये आंकी गई। बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को 24.08.2025 को उत्पाद विभाग रांची को सौंपा।

जांच व कार्रवाई में शामिल अधिकारी और कर्मचारी: आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई सूरज पांडे, एसआई सोहन लाल, एएसआई अनिल कुमार, कांस्टेबल वी.एल. मीणा, प्रदीप कुमार, आर.के. सिंह