दामाद ही निकला सास-ससुर का कातिल, कारण तालाश रही है पुलिस !
- By rakesh --
- 24 Aug 2025 --
- comments are disable
दुमका में बुजुर्ग दंपती की हत्या का खुलासा, दामाद निकला कातिल – पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकट्टा गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने जानकारी दी कि दंपती की हत्या उनके ही छोटे दामाद सुबल साहा ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नवगोपाल साहा उर्फ माथुर साहा (62 वर्ष) और उनकी पत्नी बिमु बाला साहा (56 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या की गई थी।
रात में साथ में खाया खाना
घटना का पता तब चला जब मृतक का बेटा और बहू दो दिन बाद घर लौटे। दरवाजा बंद और दुर्गंध आने पर जब अंदर गए तो माता-पिता के खून से लथपथ शव देखकर दंग रह गए। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और गहन जांच के बाद खुलासा हुआ कि हत्या के पीछे छोटे दामाद सुबल साहा का हाथ है। देर रात ससुराल पहुंच साथ में सा ससुर के साथ खाना भी खाया वही रात में सोने के वक्त ईट से सर पर वार कर दोनों को हत्या कर दी गई। आरोपी ने आपसी विवाद और व्यक्तिगत रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
कई साक्ष्य बरामद
एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वारदात से जुड़ी कई सामग्रियां भी बरामद की गई हैं।अभियुक्त का खून लगा पीले रंग का टी-शर्ट (घटना के समय पहना गया), 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन,मृतक नवगोपाल साहा का 01 की-पैड मोबाइल फोन, मृतिका बिमु साहा का 01 सोने का चेन,01 सोने की अंगूठी, 04 सोने की नथ (बेसर) बरामद किया गया ।
- arkansas murder
- brutal murders
- capital murder
- devil's den murders
- double murder
- double murder crime
- double murder mount waverley
- double murder suspect
- family murder
- graffiti murder
- homeless man two dogs murder
- melbourne double murder
- mount waverley double murder
- mount waverley murder
- murder
- murder investigations
- murder mount waverley
- murder trial
- strangled women murder trial
- wade wilson double murder
- witness to murder a&e
- witness to murder full episodes
- witness to murder trailer