सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, ठगे 1.45 करोड़ रुपये !
- By rakesh --
- 17 Aug 2025 --
- comments are disable
रांची में युवक को सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती पड़ी महंगी, ठगे 1.45 करोड़ रुपये
रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड निवासी संदीप पाटिल को सोशल मीडिया के माध्यम से हुई एक दोस्ती भारी पड़ गई। जमशेदपुर की रहने वाली सपना सोना नामक महिला ने संदीप से करीब 1.45 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर अरगोड़ा थाना में सपना सोना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में संदीप की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए सपना से हुई थी। धीरे-धीरे महिला ने संदीप और उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ा लीं। पीड़ित के अनुसार, महिला ने पहले भावनात्मक संबंध बनाकर भरोसे में लिया, फिर धोखे और भयादोहन के माध्यम से बड़ी रकम और संपत्ति हड़प ली।
आरोप है कि सपना ने पहले बीमार मां के इलाज और भाई की पढ़ाई के नाम पर संदीप से पैसे लेना शुरू किया। इसके बाद निजी संबंधों को लेकर परिवार में बदनामी फैलाने की धमकी देकर उससे विभिन्न मदों में लाखों रुपये वसूले। संदीप के खाते से महिला ने लग्जरी घड़ियों, जेवरात की खरीदारी तथा भ्रमण आदि के लिए लगभग 75 लाख रुपये खर्च करवा दिए। इतना ही नहीं, सपना ने उसकी दो महंगी एसयूवी गाड़ियों को भी अपने कब्जे में ले लिया। जब संदीप को महिला की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने पड़ताल की, तो पता चला कि वह पहले से ही जगजीत सिंह नामक व्यक्ति से संबंध में है और उसे भी शादी का झांसा दे चुकी है।
पीड़ित के अनुसार, तीन वर्षों के भीतर सपना ने उसके साथ न केवल आर्थिक ठगी की, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
- bank fraud scheme hillsborough
- blind girl prank
- covid fraud
- foreign friend gift fraud
- foreign friend gift fraud with a girl
- Fraud
- fraud bank
- fraud call from bank
- fraud calls from bank
- fraud exposed
- fraud scheme
- girl prank
- girl prank video
- girl pranks
- girl's prank videos
- girlfriend
- girlfriend prank
- girlfriend pranks
- little girl pranks
- ppp loan fraud 2024
- prank on girlfriend
- prank on girls
- prank video of this girl
- pranks girlfriend
- scammer girl
- snap fraud
- viral shorts
- viral tiktok
- welfare fraud