चर्च में देर रात नकाबपोश डकैतों ने की लूटपाट, पादरियों के साथ मारपीट !
- By rakesh --
- 10 Jun 2025 --
- comments are disable
Simdega : बोलबा प्रखंड के समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने पहले चर्च परिसर में बने पादरियों के आवास में घुसकर हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर तीन पादरियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
घटना में घायल फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पादरियों ने बताया कि डकैत तिजोरी की चाबी मांग रहे थे और चाबी नहीं देने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तिजोरी तोड़कर चर्च, स्कूल और पल्ली से करीब आठ लाख रुपये लूट लिए। डकैत ओड़िया भाषा में बात कर रहे थे और कट्टा व भुजाली जैसे हथियारों से लैस थे
- Church
- church blessing simdega
- church inauguration
- church inogration
- church velankanni
- farshabeda church simdega
- farshabeda church simdega 2025
- meromdega sammelan program vlog video simdega
- new velankanni church pharsabera
- new velankanni mata church inauguration simdega jharkhand
- pharsabera simdega jharkhand
- samtoli church
- samtoli church simdega
- samtoli simdega church
- Simdega
- simdega church
- simdega rc church
- tirth yatra farshabeda church