लापता अंश-अंशिका मिले रामगढ़ के चितरपुर में, दो लोग भी गिरफ्तार !
- By rakesh --
- 14 Jan 2026 --
- comments are disable
लापता अंश-अंशिका मिले रामगढ़ के चितरपुर में, दो लोग भी गिरफ्तार
रांची। राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता भाई-बहन अंश और अंशिका को लेकर चल रही चिंता का अंत हो गया है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दोनों बच्चों को रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बच्चों के मिलने की खबर से परिजनों के साथ-साथ इलाके में भी राहत का माहौल है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के SP बच्चों को लेने के लिए रामगढ़ रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस की मदद से बच्चों को सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में इनकी भूमिका बच्चों के लापता होने से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बच्चों को किन परिस्थितियों में वहां ले जाया गया था और इसके पीछे क्या कारण थे। एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनो बिहार के बताए जा रहे हैं।दोनो ने बच्चों को शालीमार बाजार से ले गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। मेडिकल जांच और औपचारिकताओं के बाद उन्हें जल्द ही परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सतर्कता और तेजी से की गई कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई।
- Jharkhand Police
- jharkhand police 2024
- jharkhand police 2025
- jharkhand police age
- jharkhand police bharti
- jharkhand police class
- jharkhand police cut off
- jharkhand police daroga
- jharkhand police exam
- jharkhand police exam date
- jharkhand police height
- jharkhand police hindi
- jharkhand police ka exam
- jharkhand police ka form
- jharkhand police kakshpal
- jharkhand police kakshpal ka form kaise bharen
- jharkhand police post
- jharkhand police update
- jharkhand police vacancy
- jssc jharkhand police