राज्यस्तरीय दोपहिए वाहन चोर गिरोह चढ़े पुलिस से हत्थे

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में राज्यस्तरीय दोपहिए वाहन चोर के बड़े गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने नाटकीय अंदाज में 15 शातिर दोपहिए वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान चोरी किए 22 दोपहिए वाहनों को भी पुलिस ने बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार अभी गुरोह के अन्य सदस्यों को भी शिकंजे में लेने की तैयारी है, साथ ही साथ किस किस इलाके में वाहनों को बेचा गया है या कहां छिपाकर रखा गया है इसकी भी तहकीकात जारी है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नामकोम इलाके में चोरी के दोपहिए वाहनों की खरीद- बिक्री के लिए जमा हुए थे। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जब छापेमारी की तो सभी चोर अपनी अपनी चोरी की बाईक से भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस ने घेरकर नाटकीय अंदाज में उन्हें पकड़ा। थोड़ी देर तक चोर पुलिस के साथ झूठ बोलकर बचने की कोशिश की लेकिन सख्ती से पूछताछ के दौरान वे टूट गए और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बाद में पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के कुछ और सदस्यों को धर दबोचा।

हालांकि पुलिस पूरे चोर गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश में लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह राज्यभर में फैला हुआ है और सभी क्षेत्रों से दोपहिए वाहनों की चोरी कर दूसरे इलाके में नंबर बदलकर बेच देते थे।

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही गिरोह के और भी सदस्यों को धर दबोचा जाएगा। साथ ही साथ चोरी के दोपहिए वाहनों की बिक्री कहां कहा की गई है, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी।