तिलैया से शातिर साइबर अपराधी चढ़ा पुलिस के शिकंजे में !

तिलैया थानान्तर्गत तिलैया बस्ती से एक साईबर अपराधी गिरफ्तार।

 

कोडरमा जिले के तिलैया से पुलिस ने एक साइबर अपराधी को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार यह अपराधी काफी समय से इस धंधे में लिप्त था। पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिला फिल्मी अंदाज में साइबर अपराधी को धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार अनुदीप सिंह, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक महोदय, कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थानान्तर्गत तिलैया बस्ती वार्ड नम्बर 02 के एक मकान में एक व्यक्ति के द्वारा मोबाईल के माध्यम से गुगल ब्राउजर में स्कोर्ट सर्विस बेबसाईट में अपना मोबाईल नबंर डालकर विभिन्न लोगों को कॉल गर्ल्स सर्विस के नाम पर कॉल कर लडकी उपलब्ध कराने के नाम पर ऑनलाईन के माध्यम से पैसा की ठगी की जा रही है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय कोडरमा द्वारा श्री अनिल कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए तिलैया बस्ती वार्ड नं0- 02 स्थित एक मकान में छापामारी की गयी। जिस कम में एक साईबर अपराधी प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा उसके मकान की तलाशी ली गयी तो पकडे गये अपराधी के कमरे से 06 मोबाईल, 13 सिम कार्ड, 02 ए0टी0एम0, 02 चेकबुक, 04 बैंक पासबुक एवं फाड से संबंधित स्क्रीनशॉट पाया गया। पूछताछ करने के कम में गिरफ्तार अपराधी द्वारा बताया गया कि वह अपने मोबाईल के माध्यम से लडकी उपलब्ध कराने के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर एवं लडकी उपलब्ध कराने के नाम पर फोन के माध्यम से पैसे की मांग कर ठगी करते थे। इस संबंध में तिलैया थाना कांड सं0 337/25, दि० 01. 11.2025 धारा 316(2)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बी०एन०एस० एवं धारा 66 (बी)/66 (सी)/84 (सी) आई0टी0 एक्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. प्रकाश कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता अरूण कुमार, साकिन तिलैया बस्ती वार्ड नं9 02, थाना तिलैया, जिला कोडरमा।

बरामद / जप्ती :-

1. विभिन्न कंम्पनियों का मोबाईल 06

2. सिमकार्ड – 13

3. ए०टी०एम० कार्ड 02

4. चेक बुक – 02

04 5. बैंक पासबुक

6. फाड से संबंधित स्कीनशॉट।

छापामारी दलः-

1. श्री विनय कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, तिलैया थाना।

2. पु०अ०नि० विजय गुप्ता, तिलैया थाना।

3. सशस्त्र बल एवं पैंथन जवान, तिलैया थाना।