अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने आपस में मिलाया हाथ !

रांची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। कारोबारियों को धमकाने और लेवी वसूलने के लिए अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा गिरोह ने आपस में मिलाया हाथ। हथियार के साथ पुलिस ने चार अपराधियों को दबोचा। हथियारों की सप्लाई पाकिस्तान से होती थी। कोयलांचल शांति सेना के नाम पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा कारोबारियों को फोन पर रंगदारी के लिए लगातार देते थे धमकी। पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगवाता था। पुलिस के अनुसार, डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यभामा अपार्टमेंट के बाहर हुई हवाई फायरिंग की घटना के लिए हथियार भी इन्हीं गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।