पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉकर की घर में गोली मारकर हत्या !

पाकिस्तान में 17 साल की टिकटॉकर की घर में गोली मारकर हत्या, मेहमान बनकर आया था हमलावर

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 17 वर्षीय टिकटॉकर सना यूसुफ की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मेहमान बनकर आया था और उसने सना को करीब से गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल की रहने वाली थीं और टिकटॉक पर वीडियो बनाकर मशहूर हुई थीं। हत्या की खबर सोशल मीडिया पर ही तेजी से फैली है।