चीन की धरती से आतंकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह

कुछ देश आतंकवाद को पनाह देते हैं’, चीन की धरती से आतंकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हैं। इस सम्मेलन के दौरान राजनाथ सिंह आतंकवाद पर जमकर गरजे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक वकालत की है।

उन्होंने कहा, “मैं बेलारूस को एससीओ परिवार में एक नए सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई देता हूं।”

SCO समिट को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए किंगदाओ में आना मेरे लिए खुशी की बात है।”

सिर झुकाए बैठे रहे PAK के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, दोस्त चीन के सामने सुनाते रहे राजनाथ सिंह, ड्रैगन भी शर्म से हुआ लाल

SCO समिट में पाकिस्तान और चीन की हरकत पर भड़के राजनाथ सिंह, *ज्वाइंट स्टेटमेंट पर साइन से किया इनकार.

SCO से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एससीओ आम सहमति के आधार पर काम करता है, इसलिए उनके इनकार के चलते सम्मेलन का संयुक्त वक्तव्य जारी नहीं किया जा सका.