दुनिया हमारी नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है- ओम बिरला
- By rakesh --
- 25 May 2025 --
- comments are disable
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धार्मिक , सामाजिक , ब्यापारिक संस्था के संग नागरिक अभिनंदन, स्वागत
मंच पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अभिनंदन ,स्वागत किया गया
दुनिया हमारी नेतृत्व की प्रशंसा कर रही है- ओम बिरला
2047 में हम सभी के प्रयासों से विकसित भारत बनेगा -ओम बिरला
धरती आबा भगवान विरषा मुंडा की पावन पवित्र धरती पर राजस्थान फाऊंडेशन, रांची चैप्टर के तत्वाधान में आयोजित राजस्थान एवं भारत के लोकप्रिय, जन-जन के प्रिय और सभी भारतवासियों के दिलों पर राज करने वाले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जो हमारे सर्वप्रिय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी के विशेष अनुरोध पर आज रांची पधारे स्वर्णभूमि के सभागार में नागरिक अभिनंदन और स्वागत किया गया।
स्वर्ण भूमि के सभागार के द्वार पर हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संग रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का मारवाड़ी महिला युवा समिति की महिलाओ द्वारा मंगल तिलक, आरती के संग पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और स्वागत किया गया । स्वागत के उपरांत आयोजक समिति के संग सम्मानित मंच पर आमंत्रण किया गया । श्री गणेश वंदन व शंखनाद के साथ अभिनंदन स्वागत का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। राजस्थान फाऊंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू, पुनीत पोद्दार, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़,रोहित अग्रवाल, राहुल मारू,प्रमोद सारस्वत, अमित चौधरी, मनीष लोधा, जयप्रकाश सिंघानिया, विकास अग्रवाल, गौरव काबरा, नितिन भालोटिया, आयोजन समिति के सदस्यों ने ओम बिरला को पगड़ी ,अंग वस्त्र ,पुष्प पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
फाउंडेशन की ओर से गौ माता स्वरूप स्मृति चिन्ह उन्हें भेंट कर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
फाउंडेशन के द्वारा अति प्रिय सांसद व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भी अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और स्वागत किया गया।
राजस्थान फाऊंडेशन ,रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू ने अपने स्वागत भाषण में कहा की आज हम लोगों के लिए सबसे बड़ा महत्वपूर्ण दिन है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का स्वागत अभिनंदन करने का रांची को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। सभागार में उपस्थित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, और व्यापारिक संस्थाओ से पधारे सभी पदाधिकारीयो ,सदस्यों का शहर के गण्यमान्य और प्रबुद्ध जनों का मैं मंच से स्वागत करता हूं आपने आज के इस अभिनंदन स्वागत समारोह में शामिल होकर झारखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व का मान बढ़ाया है।
हम स्वागत करते हैं हमारे लोकसभा अध्यक्ष महोदय का जिन्होंने आज के स्वागत, अभिनंदन आयोजन में बहुमूल्य समय देकर हम सभी को कृतार्थ किया है।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा
रांची वासियों को जिनका वर्षों से इंतज़ार था वो क्षण आज आया है।
जो आज हमें अपार जन समूह की उपस्थिति में माननीय महोदय का अभिनंदन और स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
यह कार्यकाल हम सबो व रांची के लिए इतिहास बनेगा कि आप सभी धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं सहित प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में राजस्थान के अति लोकप्रिय ,मृदुभाषी, यशस्वी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन करने का स्वर्णिम साथ हमें प्राप्त हो रहा है ।
जैसा कि हम जानते हैं संजय सेठ के आग्रह पर ही ओम बिरला का कार्यक्रम रांची का बना ओर आज अभिनंदन ,स्वागत का यह कार्यक्रम रांची में हो रहा है।
संजय सेठ:- भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जय सियाराम ,जय श्री राम, वीर बजरंगबली की, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, ओम बिरला ,जिंदाबाद नारे के साथ संजय सेठ ने कहा भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश पूरा उत्साहित है ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम जो 23 मिनट का था। अब हजारों सैनिकों के ऑपरेशन को पूरी ने देखी। दुनिया ने देखा हम मजबूती के साथ लड़े हैं। हम दुनिया की तीसरी सबसे शक्ति शाली ताकत है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव का भी नारा लगाया उन्होंने कहा करोड़ों लाखों रुपए खर्च होते हैं समय और व्यापार में नुकसान होता है एक साथ चुनाव कराकर लाखों करोड़ों का बचत और आने वाले पीढ़ी को भी इसका लाभ दे सकते हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने विचार रखे ।
भारत माता की जय के साथ उन्हीने कहा झारखंड व बिरसा मुंडा की धरती समृद्धि राज्य, संस्कृति की धरोहर आप सबो को में धन्यवाद देता हूं ।आप सभी लोगो से ब्यक्तिगत मुलाकात हुई आपसे मिला बहुत अच्छा लगा। झारखंड प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां पर प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है व्यापार यहां का तेजी से आगे बढ़ रहा है आर्थिक व सामाजिक जीवन में बड़ा परिवर्तन यहाँ देखने को मिल रहा है ।हमें गर्व है हमारे देश की सेना ने दुनिया को अपना सौर्य दिखाया हम हमेशा शांति का संदेश दुनिया वालों को देते आये है लेकिन कोई देश अगर हमारे इस संरक्षण का गलत फायदा उठाता है तो भारत आतंकवादियों का आतंक का सफाया करेगा।
आतंकवाद के गंभीर परिणाम होंगे।अब नए भारत के सपनों को पूरा करने का समय सरकार कर रही है। झारखंड आगे बढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा। इसके लिए हमेशा प्रयास करना होगा। आज पूरी दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।। हम तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। विकसित भारत और विकसित भारत के संकल्प की ओर हम आगे बढ़ रहे है। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत के हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। दुनिया के लिए भारत निवेश में सबसे बड़ा देश माना जाता है । हर क्षेत्र में हम दुनिया से आगे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी अगर कोई कंपनी है तो उसमें इंडिया का ही C O है । देश मे विकास का काम हो रहा है । यातायात ,वायु जैसे सभी क्षेत्रों में झारखंड को बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध हुई मिली है ।आज पब्लिक सेक्टर ,बैंकिंग सेक्टर में भारत स्ट्रांग है। योग और आयुर्वेद जो हमारी उपज है पूरी दुनिया उसका इस्तेमाल कर रही है।भारत की सेना ने आतंकवादियों के स्थल पर जाकर उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य किया। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक नीति बनाई है जो भी आतंकी हमला करेगा भारत उसे कभी नहीं छोड़ेगा आतंकवाद की कोई भी घटना अगर हमारे देश में होगी हम आतंकीयो के देश में घुसकर पूरी तत्परता के साथ जवाब देकर उसे नष्ट करेंगे।
मंच पर मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,आदित्य साहू ,सी पी सिंह,नवीन जायसवाल,पूर्व सांसद महेश पोद्दार,अजय मारू,गोवर्धन गाड़ोदिया, पुनीत पोद्दार, मुकेश काबरा थे।
रांची की 180 से भी ज्यादा धार्मिक, सामाजिक , ब्यापारियों के पदाधिकारियो ने माननीय ओम बिड़ला जी सहित रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ, संस्था का मोमेंटो देकर अभिनंदन , स्वागत किया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगो ने शिरकत की।भव्य स्वागत, अभिनंदन का यह पल एक ऐतिहासिक क्षण था जो हमेशा स्मरणीय बना रहेगा ।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मुकेश काबरा ने किया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय मारू, पुनीत पोद्दार, संयोजक मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल,प्रमोद सारस्वत,अमित चौधरी, मनीष लोधा, जय प्रकाश सिंघानिया,विकाश गोयल, गौरव काबरा, विकास अग्रवाल लगे हुए है।
इसके पूर्व एयरपोर्ट पर माननीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व राजस्थान फाउंडेशन रांची चैप्टर के अध्यक्ष अजय मारू सहित सेकड़ो सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत और अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट से पहुँचे हरमू रोड स्तिथ श्री श्याम मित्र मंडल के श्री श्याम बाबा के मंदिर । यहाँ पहुँच ओम बिरला व संजय सेठ ने बाबा श्री श्याम की चौखट पर माथा रख आशीर्वाद लिया । बाबा श्री श्याम के दर्शन किये आशीर्वाद व प्रसाद ग्रहण किया।
श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी व अजय मारू ने श्री बिरला व श्री सेठ को अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
- angry om birla
- lok sabha speaker om birla
- om birla
- om birla angry
- om birla angry on parliament
- om birla birsa munda
- om birla daughter
- om birla daughter anjali birla
- om birla gets angry
- om birla in ranchi
- om birla jharkhand visit
- om birla latest
- om birla lok sabha
- om birla news
- om birla on rahul gandhi
- om birla rahul gandhi
- om birla ranchi visit
- om birla speech
- om birla viral video
- rahul gandhi om birla
- speaker om birla
- speaker om birla angry