भारत में तुर्किए का बायकॉट, डरा चीन, बोला-‘पाकिस्तान को डिफेंस सपोर्ट नहीं’

भारत में तुर्किए के बायकॉट से डरा चीन, बोला- ‘हमने पाकिस्तान का नहीं किया कोई डिफेंस सपोर्ट’
चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, “भारत और पाकिस्तान दोनों चीन के महत्वपूर्ण पड़ोसी हैं. हम दोनों देशों से संबंध को बहुत महत्व देते हैं.” चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद से चीन का रुख निष्पक्ष रहा है. चीन ने दोनों पक्षों से शांत रहने और आगे तनाव बढ़ने से बचने के लिए संयम बरतने का आह्वान किया है.

माओ निंग ने कहा, “हम भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का समर्थन और स्वागत करते हैं. चीन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करने में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है.